1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
For best IPTV provider, please visit: WWW.IPTV.CAT
For best IPTV provider, please visit: WWW.IPTV.CAT.BZ

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
For best IPTV provider, please visit: WWW.IPTV.CAT
For best IPTV provider, please visit: WWW.IPTV.CAT.BZ

3
00:00:36,916 --> 00:00:41,375
स्विफ़्टश्योर

4
00:00:41,458 --> 00:00:44,625
1846 - कैरिबियन सी पर
समुद्री डाकुओं का युग खत्म हो रहा है।

5
00:00:44,708 --> 00:00:48,875
केवल सबसे क्रूर लोग ही बचे हैं,
जो बच निकलने की बेतहाशा कोशिश में हैं।

6
00:01:14,583 --> 00:01:16,875
पीछे हटो!

7
00:01:22,250 --> 00:01:24,083
अपनी बंदूकें और सोना हमारे हवाले कर दो!

8
00:01:27,875 --> 00:01:29,541
कैप्टेन बॉडन!

9
00:01:29,625 --> 00:01:30,500
समुद्री डाकू!

10
00:01:31,416 --> 00:01:32,625
अपने-अपने हथियार ले लो!

11
00:01:32,708 --> 00:01:34,125
अपना-अपना कोना संभालो!

12
00:01:34,208 --> 00:01:35,416
उन्हें जीतने मत देना!

13
00:01:38,583 --> 00:01:39,791
लॉगबुक जला डालो।

14
00:01:39,875 --> 00:01:40,708
अच्छा, कैप्टेन।

15
00:01:41,375 --> 00:01:43,583
- तैयार हो जाओ।
- दूर हटो!

16
00:01:45,625 --> 00:01:48,000
हम व्यापारी मछुआरे हैं! हमारे...

17
00:01:50,833 --> 00:01:51,833
कमीना!

18
00:01:53,458 --> 00:01:54,291
चलो!

19
00:02:09,125 --> 00:02:10,208
अलविदा, कैप्टेन।

20
00:02:22,750 --> 00:02:24,375
कैप्टेन डेक पर है!

21
00:02:32,791 --> 00:02:36,791
इतने सालों तक मैं समंदर में
उसे ढूँढ़ता रहा

22
00:02:36,875 --> 00:02:39,500
जो मुझसे चुराया गया था।

23
00:02:40,833 --> 00:02:41,666
मुझे बताओ,

24
00:02:42,791 --> 00:02:45,875
एक घटिया व्यापारी जहाज़ के कैप्टेन के पास

25
00:02:45,958 --> 00:02:49,250
वह सोना कैसे पहुँचा
जिस पर मेरी मोहर लगी है?

26
00:02:50,583 --> 00:02:51,791
यह तुम्हें किसने दिया?

27
00:02:53,333 --> 00:02:56,791
इसके लिए कितने लोगों की
जानें बचाई जा सकती हैं?

28
00:02:59,833 --> 00:03:01,541
मिलकर पता करें?

29
00:03:02,250 --> 00:03:03,208
कैप्टेन...

30
00:03:04,333 --> 00:03:06,083
वह बंदरगाह जहाँ से जहाज़ निकला था, जनाब।

31
00:03:06,875 --> 00:03:08,375
कैमन ब्रैक द्वीप।

32
00:03:10,291 --> 00:03:14,291
कैप्टेन बॉडन को जहाज़ पर लाओ
और बाकियों को कुछ मत देना।

33
00:03:15,125 --> 00:03:17,333
इन आदमियों ने कुछ गलत नहीं किया है।

34
00:03:19,000 --> 00:03:20,791
रास्ता तय करो, क्वार्टरमास्टर।

35
00:03:21,708 --> 00:03:23,750
हम कैमन ब्रैक के लिए निकलेंगे।

36
00:03:27,916 --> 00:03:32,458
द ब्लफ़

37
00:03:39,791 --> 00:03:44,083
{\an8}कैमन ब्रैक
छह दिन बाद

38
00:03:59,000 --> 00:04:00,291
स्विफ़्टश्योर के लिए,

39
00:04:00,375 --> 00:04:02,458
और उन सभी के लिए जो अभी भी समंदर में हैं,

40
00:04:03,500 --> 00:04:07,083
ताकि उन्हें पता हो
कि हम वह उम्मीद कभी नहीं छोड़ेंगे

41
00:04:07,166 --> 00:04:11,291
जो हमारे प्यारे नाविकों और
कैप्टेन टी. एच. बॉडन को वापस घर तक लाएगी।

42
00:04:11,791 --> 00:04:12,708
आमीन।

43
00:04:12,791 --> 00:04:13,708
आमीन।

44
00:05:02,416 --> 00:05:03,416
एलिज़ाबेथ।

45
00:05:04,416 --> 00:05:05,458
लिज़ी।

46
00:05:06,916 --> 00:05:07,875
- एलिज़ाबेथ।
- वैस्टन।

47
00:05:07,958 --> 00:05:09,500
- हैलो।
- तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

48
00:05:10,750 --> 00:05:11,583
एक आखिरी किस।

49
00:05:13,833 --> 00:05:15,708
जहाज़ सुबह निकलेगा।

50
00:05:15,791 --> 00:05:19,291
हमारी जो बात हुई थी,
तुमने उस बारे में सोचा?

51
00:05:20,791 --> 00:05:23,291
मैंने अच्छी तरह से सोचा।

52
00:05:23,375 --> 00:05:25,125
- और?
- मुझे कुछ-कुछ सोचना है।

53
00:05:25,958 --> 00:05:26,958
और?

54
00:05:27,625 --> 00:05:28,750
और...

55
00:05:29,208 --> 00:05:30,041
यहाँ आओ।

56
00:05:47,333 --> 00:05:48,250
चुप रहो।

57
00:05:48,333 --> 00:05:49,833
- उसे पता चल जाएगा।
- मुझे नहीं पता।

58
00:05:49,916 --> 00:05:51,333
वह हमें मारने आ रही है।

59
00:05:58,041 --> 00:06:00,125
- कौन है?
- मुझे नहीं पता।

60
00:06:02,166 --> 00:06:04,000
प्लीज़ उठो। हे भगवान।

61
00:06:06,125 --> 00:06:07,541
- नीचे बैठो!
- तुम्हारी बहन है क्या?

62
00:06:07,625 --> 00:06:08,875
भाभी।

63
00:06:13,125 --> 00:06:14,125
हे भगवान।

64
00:06:16,875 --> 00:06:17,916
लिज़ी!

65
00:06:19,583 --> 00:06:20,583
यह लड़की भी।

66
00:06:26,875 --> 00:06:28,125
वैस्टन, चुप रहो!

67
00:06:28,208 --> 00:06:30,250
माँ? आप हैं क्या?

68
00:06:30,333 --> 00:06:32,833
आइज़ेक। संभलकर, बेटा।

69
00:06:33,791 --> 00:06:36,750
तुम्हारे ब्रेसेज़ लगाते हैं। चलो।

70
00:06:38,458 --> 00:06:39,958
पापा के जहाज़ की कोई खबर आई?

71
00:06:40,791 --> 00:06:41,875
नहीं।

72
00:06:42,375 --> 00:06:43,916
कोई गुज़रता हुआ जहाज़ भी नहीं।

73
00:06:45,208 --> 00:06:46,041
अब...

74
00:06:47,625 --> 00:06:49,500
उनसठ दिन हो चुके हैं।

75
00:06:49,583 --> 00:06:50,416
ए।

76
00:06:51,916 --> 00:06:54,250
तुम्हारे पापा को
आने में हमेशा देर होती है।

77
00:06:54,333 --> 00:06:56,125
हमारी अपनी शादी में भी देर से पहुँचे थे।

78
00:06:56,916 --> 00:06:59,666
मुझसे पूछो तो एकदम सही समय पर पहुँचते हैं।

79
00:07:01,708 --> 00:07:04,416
तो फिर वह उनकी तलाश में
एक और जहाज़ क्यों भेज रहे हैं?

80
00:07:06,000 --> 00:07:07,916
तुम्हारी लिज़ी बुआ ने तुमसे यह कहा?

81
00:07:11,416 --> 00:07:12,958
वह घर लौटकर आएँगे।

82
00:07:13,458 --> 00:07:14,833
हमेशा लौटकर आते हैं।

83
00:07:17,875 --> 00:07:18,875
हाँ।

84
00:07:20,708 --> 00:07:24,458
मैं अपना सामान बाँधकर
तुमसे तड़के खाड़ी पर मिलूँगी।

85
00:07:24,541 --> 00:07:26,875
- लिज़ी?
- छुप जाओ।

86
00:07:26,958 --> 00:07:28,250
लिज़ी?

87
00:07:29,333 --> 00:07:30,250
गुड मॉर्निंग, अर्सल।

88
00:07:30,333 --> 00:07:31,666
सुबह हुए काफ़ी वक्त हो गया।

89
00:07:32,333 --> 00:07:33,416
सब ठीक है?

90
00:07:33,500 --> 00:07:35,375
बिल्कुल। क्यों?

91
00:07:35,458 --> 00:07:38,958
तुम्हें आइज़ेक के जन्मदिन के लिए
नारियल की मिठाई का खयाल रखना था...

92
00:07:39,041 --> 00:07:39,958
मुझे ध्यान नहीं रहा।

93
00:07:40,041 --> 00:07:40,958
अच्छा?

94
00:07:41,041 --> 00:07:43,333
माफ़ी चाहती हूँ। मैं दोबारा बना दूँगी।

95
00:07:43,416 --> 00:07:45,583
ज़रूरत नहीं है। मुझे खुद बनानी चाहिए थी।

96
00:07:47,000 --> 00:07:48,125
बड़ा अच्छा दिन है।

97
00:07:48,958 --> 00:07:51,125
कल जैसा ही है, हर दिन जैसा ही है।

98
00:07:51,208 --> 00:07:54,833
कभी किसी को जन्नत में रहते हुए
इतने बोझ तले दबा नहीं देखा।

99
00:07:54,916 --> 00:07:57,916
मेरी सारी ज़िंदगी
इस छोटे से द्वीप पर गुज़री है।

100
00:07:58,666 --> 00:08:02,625
किसी दूसरे किनारे से सूरज चढ़ते देखने की
इच्छा रखना इतना बुरा है क्या?

101
00:08:03,333 --> 00:08:04,833
क्या तुमने कभी ऐसा सोचा है?

102
00:08:05,583 --> 00:08:07,125
इतने काम में सपने नहीं देख सकती।

103
00:08:07,208 --> 00:08:08,958
और, आइज़ेक के आगे सोच-समझकर मुँह खोलना।

104
00:08:09,833 --> 00:08:11,375
बिगड़ो मत।

105
00:08:11,458 --> 00:08:12,500
तुम मेरी माँ नहीं हो।

106
00:08:12,583 --> 00:08:14,416
तभी टी. एच. हमेशा गायब रहता है।

107
00:08:42,458 --> 00:08:46,416
हे प्रभु, हम प्रार्थना करते हैं
कि शांत, नीले समंदर से होते हुए,

108
00:08:46,500 --> 00:08:50,666
पापा का जहाज़ लौट आए,
और वह मेरे साथ आकर केक खाएँ।

109
00:09:14,833 --> 00:09:16,708
इसे पढ़ने के बारे में मैंने क्या कहा था?

110
00:09:20,333 --> 00:09:21,750
कुछ तो गड़बड़ है।

111
00:09:22,458 --> 00:09:24,875
उन्होंने वादा किया था,
मेरे जन्मदिन से पहले लौट आएँगे।

112
00:09:32,375 --> 00:09:35,458
एडवेंचर्ज़ ऑफ़
फ़ैमस पाइरेट्स

113
00:09:35,541 --> 00:09:37,833
समंदर के बारे में
कुछ नहीं कहा जा सकता, बेटा,

114
00:09:38,583 --> 00:09:40,875
तभी तुम्हारे पापा
तुम्हारे लिए एक तोहफ़ा देकर गए,

115
00:09:40,958 --> 00:09:42,791
अगर उन्हें आने में देर हो जाए तो।

116
00:09:42,875 --> 00:09:44,166
देखोगे?

117
00:09:44,666 --> 00:09:45,666
यह लो।

118
00:09:51,791 --> 00:09:53,500
यह तो बड़ा अच्छा है।

119
00:09:56,166 --> 00:09:58,041
पापा ने बताया कि उन्हें यह कहाँ मिला?

120
00:10:01,500 --> 00:10:02,708
नहीं बताया।

121
00:10:10,625 --> 00:10:12,250
अच्छा। बस।

122
00:10:13,166 --> 00:10:14,416
यह खिलौना नहीं है।

123
00:10:15,666 --> 00:10:16,833
थोड़ा आराम कर लो, ठीक है?

124
00:10:22,166 --> 00:10:23,208
यहाँ आओ।

125
00:10:29,375 --> 00:10:33,375
मेरी कश्ती बंदरगाह में है

126
00:10:33,458 --> 00:10:36,791
मेरी रूह खाड़ी में है

127
00:10:36,875 --> 00:10:40,875
{\an8}और दोनों ही

128
00:10:41,625 --> 00:10:45,291
तड़के-तड़के निकलेंगे

129
00:10:46,333 --> 00:10:50,416
इसलिए मुझे पकड़े रहना

130
00:10:50,500 --> 00:10:52,541
तड़के तक

131
00:10:52,625 --> 00:10:54,916
दिन तक

132
00:10:55,000 --> 00:11:00,208
और तुम्हारे दिल की गहराई में

133
00:11:01,666 --> 00:11:02,833
मैं रहूँगी

134
00:12:20,708 --> 00:12:21,916
लिज़ी?

135
00:12:27,083 --> 00:12:28,208
एलिज़ाबेथ?

136
00:12:30,458 --> 00:12:31,666
यह लड़की भी।

137
00:12:48,583 --> 00:12:51,333
ए। उठो। चलो। उठो।

138
00:12:51,416 --> 00:12:52,625
क्या हो रहा है, माँ?

139
00:13:05,000 --> 00:13:06,583
जल्दी। चलो।

140
00:13:06,666 --> 00:13:07,625
तैयार हो?

141
00:13:24,291 --> 00:13:25,375
तुम्हारी मदद करती हूँ।

142
00:13:26,625 --> 00:13:29,458
- नमस्ते, मिसेज़ बॉडन।
- ए।

143
00:13:30,875 --> 00:13:31,750
चलो।

144
00:13:36,750 --> 00:13:37,750
अच्छा बच्चा।

145
00:13:43,666 --> 00:13:44,750
कहीं मत जाना।

146
00:13:53,625 --> 00:13:55,750
हाँ।

147
00:13:57,625 --> 00:13:58,916
कौन है?

148
00:13:59,000 --> 00:14:00,625
हमें कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं चाहिए।

149
00:14:00,708 --> 00:14:02,041
कोई मुसीबत नहीं चाहिए।

150
00:14:04,875 --> 00:14:06,875
आज कितना अच्छा दिन है।

151
00:14:09,458 --> 00:14:10,541
आकर देखो।

152
00:14:36,041 --> 00:14:37,375
मारकर मज़ा आया?

153
00:14:40,500 --> 00:14:41,458
भाई, चोट तो नहीं आई?

154
00:14:41,541 --> 00:14:42,583
मैं ठीक हूँ।

155
00:14:51,041 --> 00:14:52,333
कहाँ जा रही हो?

156
00:15:00,791 --> 00:15:01,916
बस, हो गया?

157
00:15:06,666 --> 00:15:07,750
नहीं! प्लीज़, बस करो!

158
00:15:07,833 --> 00:15:10,250
- कुत्ते की तरह सिकुड़ गई।
- प्लीज़।

159
00:15:10,333 --> 00:15:11,666
अच्छी बच्ची।

160
00:15:11,750 --> 00:15:13,125
दरवाज़ा खोलो।

161
00:15:13,750 --> 00:15:14,916
और, तुम।

162
00:15:15,000 --> 00:15:16,708
तुम यहाँ आओ।

163
00:15:28,208 --> 00:15:29,875
गुड मॉर्निंग, मिसेज़ बॉडन।

164
00:15:30,500 --> 00:15:31,916
आपने पैसा कहाँ रखा है?

165
00:15:33,041 --> 00:15:34,333
तस्वीर के पीछे।

166
00:15:40,958 --> 00:15:42,958
प्लीज़।

167
00:15:47,666 --> 00:15:48,791
सोना?

168
00:15:50,125 --> 00:15:52,291
- कहाँ है?
- हमारे पास बस यही है!

169
00:15:52,375 --> 00:15:53,333
क्या कर रहे हो?

170
00:15:53,416 --> 00:15:54,583
पैसा तो पैसा है।

171
00:15:54,666 --> 00:15:56,125
तो, मेरे लिए भी रखना।

172
00:15:56,708 --> 00:15:58,083
बिल्कुल, भाई।

173
00:16:03,958 --> 00:16:05,708
तमीज़ से पेश आओ।

174
00:16:12,458 --> 00:16:13,625
तुम्हारी आँखें पर दे मारा।

175
00:16:13,708 --> 00:16:14,750
माँ?

176
00:16:15,791 --> 00:16:16,791
माँ ठीक है।

177
00:16:16,875 --> 00:16:19,083
- माँ ठीक है।
- उसे उठाकर ले जाओ!

178
00:16:20,708 --> 00:16:24,000
- बस, इसे ले जाओ!
- अरे।

179
00:16:36,750 --> 00:16:37,666
यह।

180
00:16:41,666 --> 00:16:45,625
इसका बाकी हिस्सा कहाँ है?

181
00:16:49,458 --> 00:16:50,458
तुम कौन हो?

182
00:16:55,541 --> 00:16:57,333
इसकी हड्डियाँ तोड़ डालो।

183
00:17:01,083 --> 00:17:02,333
चेहरा छोड़ देना।

184
00:17:44,333 --> 00:17:45,541
पास्टर ब्रेडले।

185
00:17:45,625 --> 00:17:48,416
मैं बाद में कछुए को शोरबा बनाऊँगा।
जानता हूँ, आपको पसंद है।

186
00:18:10,750 --> 00:18:11,958
कोई मदद करूँ, दोस्त?

187
00:18:14,625 --> 00:18:16,666
मैं कस्टड हूँ, और...

188
00:18:16,750 --> 00:18:19,833
यह एक आज़ाद ब्रिटिश कालोनी है।

189
00:18:19,916 --> 00:18:23,041
मेहरबानी करके अपना नाम,
ओहदा, और राजनिष्ठा बताइए।

190
00:18:24,375 --> 00:18:29,041
जन्नत बड़ी नाज़ुक सी चीज़ है।

191
00:18:29,916 --> 00:18:32,625
एक दिन धूप होती है। अगले दिन...

192
00:18:35,375 --> 00:18:39,583
तबाही मचाने वाले तूफ़ान चलते हैं।

193
00:18:42,833 --> 00:18:44,166
मैं आपसे दोबारा पूछता हूँ।

194
00:18:44,250 --> 00:18:47,166
नाम, ओहदा, राजनिष्ठा।

195
00:18:52,708 --> 00:18:54,666
मैं खुद अपना दूत हूँ।

196
00:18:56,041 --> 00:18:58,500
समंदर का भाई।

197
00:18:59,333 --> 00:19:01,916
तूफ़ान से आसरा देने आया हूँ।

198
00:19:03,375 --> 00:19:06,125
कैप्टेन फ्रांसिस्को कॉनर।

199
00:19:09,000 --> 00:19:10,791
- चप्पू चलाओ, लड़को!
- उठाओ!

200
00:19:10,875 --> 00:19:12,250
- पूरा दम लगाकर!
- उठाओ!

201
00:19:12,333 --> 00:19:13,375
और उठाओ!

202
00:19:14,041 --> 00:19:15,208
वैस्टन?

203
00:19:16,750 --> 00:19:18,583
मज़ाक मत करो।

204
00:19:45,041 --> 00:19:47,833
हार्बरमास्टर, अंतीप की तरफ़ देखो।

205
00:19:59,791 --> 00:20:02,083
सभी लोगों को चर्च में ले जाओ।

206
00:20:07,916 --> 00:20:10,000
अंदर चलो।

207
00:20:10,750 --> 00:20:13,083
वहाँ देखो, वे खाड़ी में से आ रहे हैं।

208
00:20:13,166 --> 00:20:16,083
किसी पागल
कैप्टेन कॉनर के बारे में सुना है।

209
00:20:16,166 --> 00:20:18,916
समुद्री लुटेरा है, जंग चाहता है,

210
00:20:19,833 --> 00:20:22,500
ब्रिटिश साम्राज्य का दुश्मन है
जिसकी तलाश जारी है।

211
00:20:23,833 --> 00:20:26,458
क्या लगता है,
वह साम्राज्य किसने खड़ा किया?

212
00:20:27,125 --> 00:20:29,583
खींचो, मेरे लाडलो!

213
00:20:29,666 --> 00:20:30,666
खींचो!

214
00:20:31,666 --> 00:20:33,291
उठाओ!

215
00:20:33,375 --> 00:20:35,958
- वे नाविक आपके साथ हैं?
- उठाओ!

216
00:20:36,041 --> 00:20:37,333
हाँ।

217
00:20:38,500 --> 00:20:43,500
अफ़सोस, वे मेरी तरह कूटनीतिक नहीं हैं।

218
00:20:45,625 --> 00:20:47,083
हम एक हिसाब बराबर करने आए हैं।

219
00:20:47,708 --> 00:20:50,791
टी. एच. बॉडन की बीवी कहाँ है?

220
00:20:50,875 --> 00:20:52,083
मिस अर्सल?

221
00:20:53,125 --> 00:20:55,250
मैं हथियारों के साथ किसी रेजिमेंट को...

222
00:20:56,375 --> 00:20:58,333
मछुआरे की बीवी के पास जाने नहीं दे सकता।

223
00:20:59,083 --> 00:21:01,458
किसी और का बाल बाँका नहीं होना चाहिए।

224
00:21:02,541 --> 00:21:04,041
अंदर जाओ! अंदर चलो!

225
00:21:06,250 --> 00:21:09,208
सब नीचे बैठ जाइए। वहाँ।

226
00:21:09,958 --> 00:21:11,875
तोप को तैयार करो!

227
00:21:12,916 --> 00:21:15,041
खींचो, मेरे लाडलो! खींचो!

228
00:21:18,500 --> 00:21:20,375
अपने आदमियों को आगे बढ़ने से रोको।

229
00:21:20,458 --> 00:21:23,000
मुझे नहीं पता
कि तुम शैतान के साथ क्या समझौता करते,

230
00:21:23,083 --> 00:21:25,083
पर वह यहाँ बेकार है।

231
00:21:28,708 --> 00:21:31,291
मेरा आदेश है कि आगे मत बढ़ना!

232
00:21:40,083 --> 00:21:40,916
चप्पू उठाओ!

233
00:21:45,833 --> 00:21:46,791
संभालकर।

234
00:21:47,875 --> 00:21:48,958
चलाओ।

235
00:21:52,250 --> 00:21:54,375
और यह कितना प्यारा द्वीप था।

236
00:21:59,375 --> 00:22:01,291
वहाँ कितना कमाल का लग रहा है।

237
00:22:03,791 --> 00:22:04,875
तुम मेरे पति को जानते हो।

238
00:22:08,958 --> 00:22:09,916
वह ज़िंदा है?

239
00:22:10,000 --> 00:22:12,625
सुनो। बाकियों के आने से पहले,
कुछ-एक सामान उठा लो।

240
00:22:12,708 --> 00:22:13,541
अच्छा।

241
00:22:15,541 --> 00:22:16,708
बाकी लोग कौन हैं?

242
00:22:17,333 --> 00:22:18,333
इसे बाँधो।

243
00:22:23,416 --> 00:22:24,375
माँ!

244
00:22:36,333 --> 00:22:37,666
नीचे एक बच्चा है।

245
00:22:40,875 --> 00:22:42,166
रुक जाओ!

246
00:22:42,250 --> 00:22:43,208
मेरी तरफ़ देखो।

247
00:22:46,458 --> 00:22:49,041
तुम्हें चिचेवा बोलना किसने सिखाया?

248
00:22:49,125 --> 00:22:51,541
वही जिसने मुझे यह सिखाया।

249
00:23:44,041 --> 00:23:44,958
बच्चा!

250
00:23:51,125 --> 00:23:52,166
उठो!

251
00:23:57,916 --> 00:23:58,875
आगे मत आना!

252
00:24:00,375 --> 00:24:01,250
माँ।

253
00:24:15,416 --> 00:24:16,375
हिलना मत!

254
00:25:02,458 --> 00:25:03,583
लूपे!

255
00:25:18,125 --> 00:25:19,791
तोप को आग लगाओ!

256
00:25:38,583 --> 00:25:40,041
माचिस। माचिस कहाँ है?

257
00:25:40,125 --> 00:25:41,125
माचिस कहाँ है?

258
00:26:27,958 --> 00:26:28,875
तुम...

259
00:26:30,833 --> 00:26:32,375
मेरे घर में आओगे...

260
00:26:33,083 --> 00:26:35,375
मेरे परिवार को... धमकाओगे!

261
00:26:35,458 --> 00:26:39,333
मेरा पति कहाँ है?

262
00:27:14,000 --> 00:27:15,833
मेरे साथ चलो, आओ। मेरे साथ चलो!

263
00:27:19,208 --> 00:27:21,416
मदद करो! कस्टड!

264
00:27:36,958 --> 00:27:38,666
आज सुबह ज्वार काफ़ी तेज़ थी।

265
00:27:39,333 --> 00:27:41,708
हम बाकियों के लिए
लड़ाई नहीं छोड़ सके, हाँ?

266
00:27:44,125 --> 00:27:45,958
ब्रैक पर स्वागत है, दोस्तो।

267
00:27:46,833 --> 00:27:49,875
जब तक मुझे अपना माल नहीं मिल जाता,
कोई यहाँ से नहीं जाएगा।

268
00:27:53,125 --> 00:27:55,250
- चौकी को घेर लो!
- अच्छा!

269
00:27:56,500 --> 00:27:57,541
बंदूकें इकट्ठा करो।

270
00:28:04,416 --> 00:28:06,750
रॉयल नेवी इस इलाके पर नज़र रखती है।

271
00:28:09,166 --> 00:28:12,541
और वे तुम जैसों से निबटना जानते हैं।

272
00:28:13,250 --> 00:28:16,416
हम जैसे दमदार ही बचे हैं।

273
00:28:17,750 --> 00:28:19,500
खत्म होती नस्ल के आखिरी कुछ।

274
00:28:19,583 --> 00:28:21,791
कुछ कहते हैं कि कभी नहीं मरने वाले।

275
00:28:22,875 --> 00:28:24,041
बताओ, दोस्त...

276
00:28:26,541 --> 00:28:27,583
द्वीप का...

277
00:28:28,500 --> 00:28:30,333
संकट संकेत कहाँ है?

278
00:28:42,791 --> 00:28:45,041
वह चर्च बड़ा अच्छा है।

279
00:28:57,125 --> 00:28:59,458
नीचे बैठो! नीचे!

280
00:29:03,458 --> 00:29:04,916
संकेत वाला ढेर।

281
00:29:05,000 --> 00:29:06,875
इस द्वीप के दूसरे कोने में है।

282
00:29:09,625 --> 00:29:10,791
टीले के ऊपर।

283
00:29:18,208 --> 00:29:19,625
जो लोग छुपकर बैठे हैं,

284
00:29:20,750 --> 00:29:21,916
छुपे रहो।

285
00:29:23,208 --> 00:29:24,708
मरनेवालों का शोक मनाओ।

286
00:29:25,541 --> 00:29:27,041
मेरे आदमियों का कहा मानो...

287
00:29:29,291 --> 00:29:31,958
और कोई गड़बड़ नहीं होगी।

288
00:29:34,791 --> 00:29:36,166
जहाँ तक तुम्हारी बात है...

289
00:29:47,166 --> 00:29:49,833
आज यहाँ जो खून बहा है,

290
00:29:50,500 --> 00:29:52,375
उसके ज़िम्मेदार तुम होगे।

291
00:29:57,166 --> 00:29:59,625
तुम ऐसी जगह जाओगे

292
00:29:59,708 --> 00:30:01,458
जहाँ शैतान परेशान नहीं करेगा।

293
00:30:07,750 --> 00:30:10,708
और शैतान खुद तुम्हें वहाँ ले जाए।

294
00:30:20,291 --> 00:30:21,750
अच्छा निशाना लगाया, जनाब।

295
00:30:24,791 --> 00:30:27,083
मिस्टर स्काउट, क्या खबर है?

296
00:30:27,166 --> 00:30:31,041
अभी भी सोना ढूँढ़ रहा हूँ,
पर हमने एक औरत को पकड़ा है।

297
00:30:33,416 --> 00:30:34,750
अच्छा?

298
00:31:13,375 --> 00:31:15,583
डरो मत। डरो... ए।

299
00:31:16,125 --> 00:31:17,416
मेरी तरफ़ देखो।

300
00:31:17,500 --> 00:31:19,208
आइज़ेक, मेरी तरफ़ देखो।

301
00:31:19,291 --> 00:31:20,833
डरो मत, बेटा।

302
00:31:25,541 --> 00:31:26,916
मैं अभी भी तुम्हारी माँ हूँ।

303
00:31:27,666 --> 00:31:30,333
और मैं तुम्हें हर हाल में बचाऊँगी।

304
00:31:30,416 --> 00:31:31,541
समझ रहे हो?

305
00:31:44,375 --> 00:31:46,333
हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है।

306
00:31:47,291 --> 00:31:49,708
अपनी ज़रूरत का सामान
और तीन दिनों का राशन ले लो।

307
00:32:23,958 --> 00:32:25,291
अर्सल! मैं हूँ।

308
00:32:32,583 --> 00:32:33,625
तुम्हें चोट लगी है?

309
00:32:34,833 --> 00:32:36,166
उनसे ज़्यादा नहीं।

310
00:32:37,625 --> 00:32:39,125
इनाम के लिए काम करने वाले।

311
00:32:39,208 --> 00:32:40,416
या उससे भी बदतर।

312
00:32:51,458 --> 00:32:52,583
शहर में और कितने लोग हैं?

313
00:32:57,125 --> 00:32:59,250
कश्तियों में पूरा दल है।

314
00:33:02,583 --> 00:33:04,208
जिनका नेता एक शैतान आदमी है

315
00:33:05,000 --> 00:33:07,791
जिसके पास ऐसे हथियार हैं
जो मैंने आज तक नहीं देखे।

316
00:33:09,375 --> 00:33:10,291
अर्सल...

317
00:33:13,791 --> 00:33:14,833
मुझे लगता है कि वही है।

318
00:33:41,208 --> 00:33:42,208
नामुमकिन।

319
00:33:48,541 --> 00:33:50,708
- आपने लिज़ी को देखा है?
- नहीं।

320
00:33:50,791 --> 00:33:52,250
मैं झाड़ियों के रास्ते से आया, पर...

321
00:33:53,166 --> 00:33:55,208
वे आदमी तुम्हारी तलाश में आए हैं।

322
00:33:56,666 --> 00:33:58,000
तलाशते रहें।

323
00:33:58,083 --> 00:33:59,833
मासूम लोगों की जानें जा रही हैं।

324
00:34:00,500 --> 00:34:02,708
अगर उनकी इतनी परवाह है,
तो भागते हुए यहाँ क्यों आए?

325
00:34:02,791 --> 00:34:05,916
क्योंकि इस द्वीप पर एक तुम ही हो
जो शायद उन्हें रोक पाए...

326
00:34:06,583 --> 00:34:07,583
कैप्टेन।

327
00:34:10,958 --> 00:34:12,958
दोबारा मुझे उस नाम से मत पुकारना।

328
00:34:16,791 --> 00:34:17,916
लिज़ी हमें छोड़कर चली गई।

329
00:34:19,208 --> 00:34:20,083
क्या?

330
00:34:20,958 --> 00:34:22,791
वह वैस्टन के साथ भागकर जा रही है।

331
00:34:24,125 --> 00:34:26,333
अर्सल, सोचो।

332
00:34:26,416 --> 00:34:28,791
मेरे पास समय नहीं है। चलना है तो चलिए।

333
00:34:28,875 --> 00:34:31,125
और मुझे अपना चाकू नहीं मिल रहा है।

334
00:34:43,166 --> 00:34:44,875
हे भगवान।

335
00:34:47,166 --> 00:34:48,166
यह लो।

336
00:34:49,416 --> 00:34:51,500
दलदल के बीच से,
केले के बगीचों से होते हुए,

337
00:34:51,583 --> 00:34:53,583
टीले की तरफ़ जाना।

338
00:34:54,041 --> 00:34:55,625
काले चाँद के निशान वाले पेड़ से

339
00:34:55,708 --> 00:34:57,750
बारह कदम पूरब को।

340
00:34:57,833 --> 00:34:59,666
पर आप हमारे साथ नहीं चलेंगी?

341
00:34:59,750 --> 00:35:01,583
पहले तुम्हारी बुआ को ढूँढ़ना है।

342
00:35:01,666 --> 00:35:03,958
अच्छा। सुनिए।
नाले के किनारे से उत्तर को जाइएगा।

343
00:35:04,041 --> 00:35:06,416
वहीं रुकिएगा, और घड़ियालों से बचकर।

344
00:35:06,500 --> 00:35:08,500
उन घड़ियालों को हमसे डरना चाहिए।

345
00:35:08,583 --> 00:35:09,666
है ना, पास्टर?

346
00:35:09,750 --> 00:35:11,791
भरोसा हो तो सब कुछ मुमकिन है।

347
00:35:11,875 --> 00:35:14,041
अब आपके पास भरोसा है और एक राइफ़ल भी।

348
00:35:14,125 --> 00:35:16,458
इसे इस्तेमाल करना याद है ना, पास्टर?

349
00:35:17,083 --> 00:35:18,375
मैं हत्यारा नहीं हूँ।

350
00:35:18,916 --> 00:35:20,750
पर किसी कमीने को
मौत की नींद सुला सकता हूँ।

351
00:35:21,791 --> 00:35:22,791
आपका मुझ पर कर्ज़ रहा।

352
00:35:23,500 --> 00:35:24,583
तुम पर कोई कर्ज़ नहीं है।

353
00:35:25,583 --> 00:35:28,666
अगर कोई हमला करे,
तो जन्मदिन का तोहफ़ा इस्तेमाल करना, बेटा।

354
00:35:29,416 --> 00:35:30,541
जल्दी मिलूँगी।

355
00:36:08,250 --> 00:36:09,250
चलो।

356
00:36:30,666 --> 00:36:32,791
अर्सल।

357
00:36:33,916 --> 00:36:35,458
वहाँ कुछ आदमी हैं। और वे...

358
00:36:35,541 --> 00:36:37,625
- और उन्होंने कस्टड को मार डाला।
- धीरे बोलो।

359
00:36:37,708 --> 00:36:40,250
नहीं, नहीं, तुम समझ नहीं रही। वैस्टन।

360
00:36:40,333 --> 00:36:43,708
तुम उस बेवकूफ़ के साथ भागने वाली थी।
क्या सोच रही थी?

361
00:36:43,791 --> 00:36:45,125
वैस्टन मर चुका है।

362
00:36:47,916 --> 00:36:50,208
मुझे अफ़सोस है।

363
00:36:50,291 --> 00:36:52,166
मुझे घर जाना है।

364
00:36:52,916 --> 00:36:53,916
हम घर नहीं जा सकते।

365
00:36:55,041 --> 00:36:56,208
हम घर नहीं जा सकते।

366
00:36:57,250 --> 00:37:00,458
आइज़ेक और पास्टर
दलदल पर हमारा इंतज़ार कर रहे हैं।

367
00:37:02,291 --> 00:37:04,833
लिज़ी, अगर हम अभी नहीं गईं,

368
00:37:04,916 --> 00:37:06,458
तो वे आदमी हमें ढूँढ़ निकालेंगे।

369
00:37:07,125 --> 00:37:08,958
झाड़ियों के बीच में से एक रास्ता है।

370
00:37:10,041 --> 00:37:10,916
ठीक है?

371
00:37:11,000 --> 00:37:12,000
चलो।

372
00:37:17,750 --> 00:37:19,041
अभी तक सोना नहीं मिला, सर।

373
00:37:44,041 --> 00:37:45,666
"औरत को पकड़ा"?

374
00:37:48,416 --> 00:37:50,750
एक औरत यह सब नहीं कर सकती।

375
00:37:51,708 --> 00:37:52,958
उसकी मदद के लिए कोई तो होगा।

376
00:37:53,666 --> 00:37:55,833
आपको नहीं पता कि वह किस तरह की औरत है।

377
00:37:58,375 --> 00:38:00,125
उत्तरी इलाके की तलाशी लो।

378
00:38:00,750 --> 00:38:02,625
तुम लोग दक्षिण की तरफ़ जाओ।

379
00:38:03,666 --> 00:38:05,333
उसके साथ जो भी हो, उसे गोली मार डालो।

380
00:38:14,291 --> 00:38:17,000
और उस औरत का क्या करना है?

381
00:38:17,083 --> 00:38:18,708
इस बार उसे ठीक से पकड़ना।

382
00:38:26,708 --> 00:38:28,291
क्वार्टरमास्टर की बात सुनी ना?

383
00:38:44,375 --> 00:38:45,791
उसका एक बेटा है।

384
00:38:47,750 --> 00:38:49,291
और वह लंगड़ाता है।

385
00:38:53,833 --> 00:38:55,083
आप ठीक हैं?

386
00:38:56,166 --> 00:38:58,416
अफ़सोस, अब आगे रास्ता नहीं है।

387
00:38:59,875 --> 00:39:01,000
चलो, बेटा।

388
00:39:03,916 --> 00:39:06,333
वहाँ, पास्टर, निशान वाला पेड़।

389
00:39:07,708 --> 00:39:08,916
तुम्हारी आँखों का भला हो।

390
00:39:11,041 --> 00:39:12,666
- हाँ।
- मैं करता हूँ।

391
00:39:14,791 --> 00:39:16,791
कहा ना, मैं करता हूँ। मैं 13 साल का हूँ।

392
00:39:18,666 --> 00:39:20,416
वैसे, जन्मदिन मुबारक हो।

393
00:39:27,291 --> 00:39:29,250
मेरे पीछे आओ।

394
00:39:29,333 --> 00:39:30,583
आप मेरे पीछे आइए।

395
00:39:38,791 --> 00:39:40,500
आपको मुकाबला करना आता है?

396
00:40:13,958 --> 00:40:15,791
यहीं पर नाला तंग होता है।

397
00:40:16,666 --> 00:40:17,750
अर्सल...

398
00:40:18,791 --> 00:40:20,583
मैं इस दलदल में नहीं घुसूँगा।

399
00:40:20,666 --> 00:40:22,166
मैं भी नहीं।

400
00:40:36,416 --> 00:40:38,166
- मैं करता हूँ।
- आओ।

401
00:40:40,458 --> 00:40:41,708
पहले आइज़ेक।

402
00:40:43,291 --> 00:40:44,125
अच्छा बच्चा।

403
00:40:45,625 --> 00:40:46,541
धीरे से।

404
00:40:47,250 --> 00:40:48,333
आराम से।

405
00:40:49,166 --> 00:40:50,958
- अर्सल...
- ऐसे।

406
00:40:52,750 --> 00:40:54,750
दो बार उठाना और खींचना।

407
00:40:55,333 --> 00:40:57,791
तुम कर सकती हो। बस खींचना। आराम से।

408
00:40:57,875 --> 00:40:59,666
आराम से।

409
00:40:59,750 --> 00:41:01,166
आराम से।

410
00:41:07,416 --> 00:41:08,541
क्या हुआ?

411
00:41:08,625 --> 00:41:10,333
सामने देखो।

412
00:41:30,833 --> 00:41:31,666
जाओ!

413
00:41:34,791 --> 00:41:36,625
ब्रेडले, जल्दी कीजिए!

414
00:41:41,916 --> 00:41:42,791
आइए।

415
00:41:47,791 --> 00:41:48,708
नहीं।

416
00:41:56,750 --> 00:41:58,041
ओह, कैप्टेन।

417
00:42:00,125 --> 00:42:01,166
मेरे पास कोई हथियार नहीं है।

418
00:42:12,791 --> 00:42:14,541
बाप रे।

419
00:42:14,625 --> 00:42:16,583
दिल के काले ब्रेडले, तुम ही हो क्या?

420
00:42:17,541 --> 00:42:19,250
पास्टर ब्रेडले।

421
00:42:22,375 --> 00:42:24,541
एक आदमी अपनी बर्दी छोड़ सकता है,

422
00:42:26,125 --> 00:42:27,458
पर अंदर ही अंदर...

423
00:42:33,750 --> 00:42:35,041
वही होता है।

424
00:42:35,125 --> 00:42:36,541
मैं वही नहीं हूँ।

425
00:42:36,625 --> 00:42:38,166
मुझे शांति मिल गई।

426
00:42:38,916 --> 00:42:40,541
और तुम गोली खाओगे।

427
00:42:40,625 --> 00:42:42,500
बताओ, वह औरत कहाँ है।

428
00:42:45,083 --> 00:42:47,041
टीले की तरफ़ जाते रहना।

429
00:42:47,125 --> 00:42:49,041
रुकना मत। कोई शोर मत करना।

430
00:42:49,125 --> 00:42:50,666
- ठीक है?
- आप कहाँ जा रही हैं?

431
00:42:51,500 --> 00:42:52,375
चलो, आइज़ेक।

432
00:42:57,541 --> 00:42:59,750
वह तुमसे कहीं बड़ी कैप्टेन है।

433
00:43:01,833 --> 00:43:02,791
आखिरी मौका देता हूँ।

434
00:43:04,125 --> 00:43:05,500
सच बताओ।

435
00:43:06,416 --> 00:43:09,416
वह जो जिस्म को खत्म कर दे,
पर आत्मा को नहीं,

436
00:43:09,500 --> 00:43:11,875
उससे मत डरो।

437
00:43:17,000 --> 00:43:18,500
प्रार्थना करते रहो।

438
00:43:18,583 --> 00:43:20,208
नहीं। नहीं।

439
00:43:34,833 --> 00:43:37,666
वहाँ! ऊपर पेड़ों पर! उसे बाहर निकालो!

440
00:43:44,458 --> 00:43:45,416
उसका पीछा करो।

441
00:43:50,750 --> 00:43:51,666
वह भाग रही है!

442
00:43:54,666 --> 00:43:55,875
देखो।

443
00:44:00,541 --> 00:44:01,666
संभालकर निशाना लगाओ।

444
00:44:02,916 --> 00:44:05,291
कोई मरना नहीं चाहिए, दोस्तो।

445
00:44:05,375 --> 00:44:06,208
ज़िंदा चाहिए।

446
00:44:33,375 --> 00:44:36,041
आओ! चलो! उसका पीछा करो!

447
00:44:36,916 --> 00:44:39,458
तुम्हारे पीछे हूँ। छुपो।

448
00:44:45,458 --> 00:44:46,958
बुआ, वे दिख रहे हैं?

449
00:44:57,833 --> 00:44:59,166
उसका पीछा करो।

450
00:45:52,291 --> 00:45:54,666
- मुझे डर लग रहा है।
- तुम्हारी माँ ठीक हैं।

451
00:45:54,750 --> 00:45:56,041
तुम्हें कुछ नहीं हुआ।

452
00:46:25,666 --> 00:46:27,166
आइज़ेक, तुम क्या कर रहे हो?

453
00:46:35,500 --> 00:46:36,375
उस तरफ़ देखो।

454
00:46:38,958 --> 00:46:41,291
बहुत हो गया जंगल में मंगल।

455
00:46:43,291 --> 00:46:45,375
ब्लडी मैरी!

456
00:46:51,333 --> 00:46:54,458
मैंने सुना है कि तुम्हारा एक प्यारा सा,
नया परिवार है।

457
00:46:56,458 --> 00:46:57,375
पर क्या वे

458
00:46:58,916 --> 00:47:00,833
तुम्हारी सच्चाई जानते हैं?

459
00:47:02,583 --> 00:47:03,791
तुम्हारा बेटा जानता है?

460
00:47:05,458 --> 00:47:06,875
सुनो, बेटा!

461
00:47:07,791 --> 00:47:10,958
तुम्हें हमसे नहीं डरना चाहिए।

462
00:47:14,791 --> 00:47:17,583
अपने हथियार फेंक दो। हमें तुम्हारे...

463
00:47:17,666 --> 00:47:19,583
अपराधों का बदला लेने दो।

464
00:47:19,666 --> 00:47:20,958
क्या कहती हो, मैरी?

465
00:47:35,916 --> 00:47:36,916
तो, ठीक है।

466
00:47:37,541 --> 00:47:38,666
फिर...

467
00:47:39,333 --> 00:47:40,333
एक सौदा करें?

468
00:47:41,916 --> 00:47:45,208
कैप्टेन थिओडोर एच बॉडन की जान का सौदा।

469
00:47:47,083 --> 00:47:49,958
इस समय भी, वह मेरे जहाज़ में है।

470
00:47:50,041 --> 00:47:51,750
बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।

471
00:47:53,958 --> 00:47:55,250
तो, परिवार को मिलाया जाए?

472
00:47:56,958 --> 00:47:59,041
शाम को कुटिया पर।

473
00:48:00,625 --> 00:48:01,541
तुम...

474
00:48:02,583 --> 00:48:03,958
और मेरा सोना।

475
00:48:05,541 --> 00:48:08,250
वरना उसकी सिर तुम्हारे कदमों में होगा।

476
00:48:12,333 --> 00:48:14,083
जवाब दो, नाविक।

477
00:48:18,875 --> 00:48:19,958
हाँ!

478
00:48:39,666 --> 00:48:41,166
हम कहाँ जा रहे हैं?

479
00:48:42,000 --> 00:48:44,500
इस द्वीप की इकलौती सुरक्षित जगह पर।

480
00:48:52,791 --> 00:48:53,791
चलो।

481
00:48:59,625 --> 00:49:00,500
आओ।

482
00:49:40,166 --> 00:49:41,958
यह क्या है?

483
00:49:44,458 --> 00:49:46,208
यह तो जहाज़ लगता है।

484
00:49:52,041 --> 00:49:53,333
ऊपर देखो, बहन।

485
00:49:56,208 --> 00:49:57,333
ननद।

486
00:50:06,375 --> 00:50:07,583
संभलकर आगे बढ़ना।

487
00:50:11,791 --> 00:50:13,375
यह सब कहाँ से आया?

488
00:50:15,500 --> 00:50:17,208
यहाँ, वहाँ से।

489
00:50:18,458 --> 00:50:19,666
अधिकतर वहाँ से।

490
00:50:25,416 --> 00:50:26,666
अर्सल।

491
00:50:28,416 --> 00:50:29,875
वह शैतान आदमी कौन था?

492
00:50:29,958 --> 00:50:32,125
और तुम इतनी सफ़ाई से
लोगों को कैसे मार लेती हो?

493
00:50:34,666 --> 00:50:36,250
उसका नाम फ्रांसिस्को कॉनर है।

494
00:50:37,500 --> 00:50:40,458
वह ईस्ट इंडिया ट्रेडिंग कंपनी का
कोलोनाइज़र था।

495
00:50:40,541 --> 00:50:41,916
और एक भयानक समुद्री डाकू था।

496
00:50:42,000 --> 00:50:44,458
- जैसे मेरी किताब में हैं?
- नहीं।

497
00:50:44,541 --> 00:50:45,791
वो कहानियाँ हैं।

498
00:50:47,166 --> 00:50:49,083
असली समुद्री डाकू हत्यारे होते हैं,

499
00:50:49,791 --> 00:50:50,958
हीरो नहीं।

500
00:50:53,708 --> 00:50:56,166
वह सच में जान लेना जानती है,
जैसा कि सुना है?

501
00:50:56,250 --> 00:50:59,833
उन बेचारों से पूछो
जिन्हें दलदल में छोड़ आए।

502
00:51:00,375 --> 00:51:04,583
इस झमेले के लिए, हमें कुछ और
मेहनताना मिलेगा, मिस्टर क्वार्टरमास्टर?

503
00:51:05,291 --> 00:51:08,500
अपना काम करो। बहुत कुछ मिलेगा।

504
00:51:08,583 --> 00:51:10,833
मैं किसी कमज़ोर लड़की से नहीं डरता।

505
00:51:10,916 --> 00:51:12,791
बड़बोला...

506
00:51:14,625 --> 00:51:17,166
जब तुम अपनी माँ का दूध पी रहे थे,

507
00:51:17,958 --> 00:51:21,125
तब वह "कमज़ोर लड़की" कहर बरसाती थी।

508
00:51:22,000 --> 00:51:23,375
उसका अपना जहाज़ था,

509
00:51:24,000 --> 00:51:25,958
कॉनर के साथ।

510
00:51:26,041 --> 00:51:29,666
फिर उसे चाकू मारकर, उसका सोना
चुरा ले गई और फिर गायब हो गई।

511
00:51:30,875 --> 00:51:32,500
तो, तुम उन्हें कैसे जानती हो?

512
00:51:36,875 --> 00:51:38,083
अर्सल।

513
00:51:49,083 --> 00:51:51,000
हम गुलाम नौकर थे।

514
00:51:53,041 --> 00:51:55,041
उन्होंने हमारे जहाज़ पर हमला किया,

515
00:51:55,125 --> 00:51:58,125
मेरे माँ-बाप को मार डाला,
और मुझे अपने साथ ले गए।

516
00:51:58,208 --> 00:51:59,625
मैं 12 साल की थी।

517
00:52:07,333 --> 00:52:08,625
एक औरत होकर...

518
00:52:08,708 --> 00:52:11,000
तुम्हारी परवरिश
समुद्री डाकुओं के जहाज़ पर हुई? यह...

519
00:52:12,208 --> 00:52:13,916
यह कैसे हो सकता है?

520
00:52:22,708 --> 00:52:25,208
मुझे दूसरा रूप लेना पड़ा।

521
00:52:34,000 --> 00:52:35,125
ब्लडी मैरी?

522
00:52:40,875 --> 00:52:42,000
उठाओ।

523
00:52:44,375 --> 00:52:45,833
टी. एच. को तुम्हारे अतीत का...

524
00:52:46,708 --> 00:52:47,916
पता है?

525
00:52:48,541 --> 00:52:50,291
मेरे खाने के लिए मुझसे शादी नहीं की।

526
00:52:54,583 --> 00:52:55,708
चलो। वह इंतज़ार कर रहा है।

527
00:52:55,791 --> 00:52:58,541
अब तेरे पेट में चाकू होगा।

528
00:52:58,625 --> 00:52:59,791
हत्यारे।

529
00:53:06,041 --> 00:53:07,666
घर पर स्वागत है, कैप्टेन बॉडन।

530
00:53:09,708 --> 00:53:10,708
अर्सल।

531
00:53:19,458 --> 00:53:21,291
दफ़्न खज़ाना।

532
00:53:22,375 --> 00:53:24,291
यह कत्ल के बदले में मुआवज़ा है।

533
00:53:25,833 --> 00:53:26,708
नहीं।

534
00:53:26,791 --> 00:53:29,625
यह तुम्हारी विरासत है।

535
00:53:31,833 --> 00:53:33,791
वैसा जो हमारे घर में उन आदमियों के पास था।

536
00:53:33,875 --> 00:53:35,416
इस सोने पर मोहरें लगी हैं।

537
00:53:35,500 --> 00:53:39,125
इसे मेरे जाने तक दफ़्न ही रहना था।

538
00:53:43,208 --> 00:53:44,833
हे भगवान, टी. एच.।

539
00:53:53,625 --> 00:53:55,416
यह सोना कॉनर का है?

540
00:53:56,083 --> 00:53:57,916
उसे लगता है कि सब कुछ उसी का है।

541
00:53:58,875 --> 00:54:00,875
मेरी आधी ज़िंदगी भाइयों के साथ गुज़री।

542
00:54:01,583 --> 00:54:04,166
कॉनर जैसे आदमी से
निबटने का एक ही तरीका है।

543
00:54:06,666 --> 00:54:08,083
तो, तुम अपराधी हो।

544
00:54:10,125 --> 00:54:12,500
यह अपराधी ही तुम्हारी इकलौती उम्मीद है।

545
00:54:15,375 --> 00:54:17,333
बहुत जल्द हमारी जीत होगी।

546
00:54:19,000 --> 00:54:20,708
पर मुझे एक बात जाननी है।

547
00:54:21,375 --> 00:54:23,333
खुलकर बात कीजिए, मिस्टर ली।

548
00:54:26,333 --> 00:54:27,541
बुरा मत मानना...

549
00:54:28,833 --> 00:54:30,458
दिमाग का कैसा हाल है?

550
00:54:33,666 --> 00:54:35,625
कहीं कोहरे का कोई नामो निशान नहीं है।

551
00:54:35,708 --> 00:54:38,166
और हमारा मकसद अभी भी वह सोना है।

552
00:54:41,416 --> 00:54:45,166
ये दुनिया के चारों कोनों के

553
00:54:45,250 --> 00:54:47,750
सबसे काबिल आदमी हैं।

554
00:54:47,833 --> 00:54:51,375
बदले की आग बुझाने के लिए...

555
00:54:52,291 --> 00:54:53,750
मैं इन्हें मरते नहीं देख सकता।

556
00:54:55,125 --> 00:54:55,958
आज़ादी के बिना...

557
00:54:56,958 --> 00:54:58,458
सोने की...

558
00:54:59,458 --> 00:55:00,666
कोई कीमत नहीं है।

559
00:55:01,416 --> 00:55:04,541
वही हमारा असली इनाम है।

560
00:55:06,375 --> 00:55:09,208
ब्लडी मैरी समाप्ति का ज़रिया है।

561
00:55:10,458 --> 00:55:11,875
उससे ज़्यादा और कुछ नहीं।

562
00:55:24,083 --> 00:55:25,375
चमगादड़ों की खाद।

563
00:55:26,458 --> 00:55:29,166
- इससे बू आ रही है।
- यह लालच की बू है।

564
00:55:34,875 --> 00:55:35,708
संभलकर!

565
00:55:39,000 --> 00:55:41,958
तुम दोनों ज़रा बाहर जाकर घूमोगे?

566
00:55:45,583 --> 00:55:46,666
आइज़ेक।

567
00:55:49,583 --> 00:55:50,583
संभलकर चलो।

568
00:55:55,333 --> 00:55:57,708
बुआ, वे हमें ढूँढ़ निकालेंगे?

569
00:55:57,791 --> 00:56:00,833
घबराओ मत। हमें कुछ नहीं होगा।

570
00:56:50,916 --> 00:56:53,333
तुम खेवन तैयार करो।

571
00:56:53,416 --> 00:56:54,791
जब आप पापा को लाएँगी,

572
00:56:54,875 --> 00:56:56,833
तब हम उनके लिए तैयार होंगे।

573
00:57:05,416 --> 00:57:07,000
एक-दूसरे का खयाल रखना।

574
00:57:07,083 --> 00:57:08,833
तुमने ठीक से सोच लिया है?

575
00:57:12,166 --> 00:57:14,041
मेरे जाने के बाद
किसी चीज़ को हाथ मत लगाना।

576
00:58:02,500 --> 00:58:04,041
ठीक से बैठ रहा है।

577
00:58:06,416 --> 00:58:08,541
मुझसे पंगा लोगे?

578
00:58:09,416 --> 00:58:10,750
रुको...

579
00:58:11,416 --> 00:58:12,500
मिस्टर स्काउट।

580
00:58:13,625 --> 00:58:14,708
तुम जाओ।

581
00:58:17,208 --> 00:58:18,666
मैं माफ़ी चाहता हूँ, कैप्टेन।

582
00:58:20,833 --> 00:58:21,833
यह...

583
00:58:23,041 --> 00:58:25,041
दल बहक जाता है।

584
00:58:27,041 --> 00:58:27,916
कितने?

585
00:58:30,500 --> 00:58:32,458
उसने तुम्हारे कितने आदमी मारे?

586
00:58:39,750 --> 00:58:40,708
हिंसा...

587
00:58:42,166 --> 00:58:43,875
उसकी आदत सी है।

588
00:58:46,041 --> 00:58:49,208
मुझे याद है,
एक रात तीन नाविक उसके कमरे में

589
00:58:49,291 --> 00:58:51,625
थोड़ी मस्ती करने गए थे।

590
00:58:53,083 --> 00:58:54,666
अगली सुबह,

591
00:58:54,750 --> 00:58:56,625
उनके असली हिस्से

592
00:58:56,708 --> 00:58:58,583
जहाज़ के सामने टँगे हुए मिले थे।

593
00:59:04,916 --> 00:59:06,458
भयानक औरत है।

594
00:59:07,250 --> 00:59:09,625
तभी तुम्हें भी चाकू मारा?

595
00:59:11,625 --> 00:59:12,791
सच कहूँ तो...

596
00:59:14,416 --> 00:59:17,416
मैंने कई बार रात को
इस असमंजस का सामना किया।

597
00:59:19,000 --> 00:59:20,000
उसने मुझे परेशान किया।

598
00:59:21,333 --> 00:59:25,541
क्योंकि उस समय हम सच्चे साथी थे।

599
00:59:29,250 --> 00:59:31,250
हर तरह से।

600
00:59:32,541 --> 00:59:33,708
तुम झूठ बोल रहे हो।

601
00:59:35,000 --> 00:59:36,458
उसने तुम्हें बताया नहीं?

602
00:59:39,083 --> 00:59:40,666
माँ ने हाथ लगाने से मना किया था।

603
00:59:41,708 --> 00:59:43,291
और मैं कहती हूँ...

604
00:59:44,125 --> 00:59:46,416
कि आज हमें नियम तोड़ने का हक मिला है।

605
00:59:51,583 --> 00:59:52,625
उसकी लगबुक है।

606
00:59:53,458 --> 00:59:54,958
उन दूर-दूर की जगहों से,

607
00:59:56,000 --> 00:59:57,416
कमाल की ये चीज़ें।

608
00:59:58,791 --> 01:00:00,625
तुम्हें लगता है कि वह दुनिया घूमी है?

609
01:00:02,291 --> 01:00:05,000
ब्लडी मैरी

610
01:00:05,083 --> 01:00:07,500
मुझे लगता है कि उससे कहीं ज़्यादा किया है।

611
01:00:18,958 --> 01:00:22,125
ऐसा लगता है कि मौत नज़दीक है।

612
01:00:26,916 --> 01:00:29,000
संभलकर, बेटा।

613
01:00:33,250 --> 01:00:34,250
आवाज़ बंद करो।

614
01:02:22,583 --> 01:02:23,416
अर्सल?

615
01:02:24,458 --> 01:02:26,416
अर्सल। तुम आ गई।

616
01:02:32,333 --> 01:02:34,708
एलिज़ाबेथ? आइज़ेक?

617
01:02:35,375 --> 01:02:37,083
गुफ़ाओं में हिफ़ाज़त से हैं।

618
01:02:40,166 --> 01:02:42,000
सोना चुराने के लिए माफ़ करना।

619
01:02:42,083 --> 01:02:44,208
एक डॉक्टर है
जो आइज़ेक जैसों का इलाज करता है।

620
01:02:44,291 --> 01:02:45,416
नहीं।

621
01:02:45,500 --> 01:02:46,583
अफ़सोस मत करो।

622
01:02:57,625 --> 01:02:58,458
सुनो।

623
01:03:00,166 --> 01:03:01,291
आवाज़ बंद करो!

624
01:03:06,083 --> 01:03:07,416
चुपचाप रहो।

625
01:03:14,000 --> 01:03:15,833
हर झाड़ी,

626
01:03:15,916 --> 01:03:17,791
हर रास्ते की तलाशी लो।

627
01:03:18,791 --> 01:03:20,375
वह दूर नहीं गई होगी।

628
01:03:23,375 --> 01:03:25,000
कॉनर के पास इकलौती चाबी है।

629
01:03:26,375 --> 01:03:27,625
खुल नहीं रहा है।

630
01:03:29,250 --> 01:03:30,708
तुम्हारे और कॉनर के बीच क्या था?

631
01:03:37,833 --> 01:03:39,416
समंदर में बहुत कुछ होता है।

632
01:03:40,625 --> 01:03:43,083
मैंने जो किया, वह ज़िंदा रहने के लिए किया।

633
01:03:45,791 --> 01:03:48,500
इससे कुछ नहीं बदलेगा, मेरी जान।

634
01:03:50,041 --> 01:03:51,166
कुछ भी नहीं।

635
01:03:55,416 --> 01:03:57,791
मेरी ज़िंदगी की शुरुआत
उस दिन हुई जब मैं तुमसे मिली।

636
01:04:00,666 --> 01:04:02,125
लड़को, दरवाज़ा खोलो!

637
01:04:04,083 --> 01:04:05,833
हमें सौदा करना होगा।

638
01:04:05,916 --> 01:04:07,666
इसे रखो अगर ज़रूरत पड़े तो।

639
01:04:11,291 --> 01:04:12,541
मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

640
01:04:12,625 --> 01:04:13,458
मेरी बीवी।

641
01:04:13,541 --> 01:04:14,833
मेरी कैप्टेन।

642
01:04:15,750 --> 01:04:17,000
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

643
01:04:20,416 --> 01:04:21,833
वे यहाँ नहीं हैं।

644
01:04:30,208 --> 01:04:32,458
खाने का समय हो गया क्या?

645
01:04:33,125 --> 01:04:34,750
कैप्टेन, हमने उसे घेर लिया है।

646
01:04:36,541 --> 01:04:39,083
तो अब तुम्हें कोई नहीं बचा पाएगा।

647
01:04:39,833 --> 01:04:41,041
बचाना?

648
01:04:42,750 --> 01:04:45,041
मैं बस उसे
तुम्हारी जान लेते देखना चाहता हूँ।

649
01:04:46,166 --> 01:04:47,208
दूर रहो!

650
01:04:47,291 --> 01:04:49,958
तुम नाविक अमीर बनना चाहते हो
या मौत के घाट उतरना चाहते हो?

651
01:04:50,041 --> 01:04:51,291
डटे रहो, दोस्तो।

652
01:04:51,958 --> 01:04:53,375
आप हैं क्या, मिस्टर ली?

653
01:04:54,041 --> 01:04:55,708
अब क्वार्टरमास्टर हूँ।

654
01:04:57,416 --> 01:04:59,041
हमेशा से पता था कि आप तरक्की करेंगे।

655
01:05:00,208 --> 01:05:02,041
मुझे हमेशा से पता था कि तुम शैतान हो।

656
01:05:03,708 --> 01:05:06,375
इन सालों को पता है
कि इनका सामना किससे होगा?

657
01:05:08,416 --> 01:05:12,958
- अध्यक्ष, इस बदमाश को पकड़ो।
- हाँ, सर।

658
01:05:18,750 --> 01:05:19,958
हे भगवान, औरत!

659
01:05:20,041 --> 01:05:21,041
हाँ।

660
01:05:21,666 --> 01:05:23,083
मैं मरी, तो हम सब मरेंगे।

661
01:05:24,083 --> 01:05:25,916
राख बनकर,

662
01:05:26,583 --> 01:05:28,625
हम सब मिट्टी में मिल जाएँगे।

663
01:05:33,166 --> 01:05:34,791
मेरी याद आई, मेरी जान?

664
01:05:36,333 --> 01:05:37,750
तुम्हें यह चाहिए या नहीं?

665
01:05:39,500 --> 01:05:40,708
हाँ।

666
01:05:40,791 --> 01:05:42,166
धीरे से।

667
01:05:48,916 --> 01:05:50,166
संभलना, दोस्तो...

668
01:05:51,875 --> 01:05:54,166
बदमाश ब्लडी मैरी

669
01:05:54,250 --> 01:05:56,500
अब एक मछुआरे की बीवी बन गई है।

670
01:05:57,791 --> 01:05:59,500
वह मेरा नाम नहीं है।

671
01:06:00,250 --> 01:06:02,166
तुम अपना असली नाम भूल गई क्या?

672
01:06:03,958 --> 01:06:05,625
जो मालसूची पर लिखा था।

673
01:06:07,416 --> 01:06:08,750
मुझे पता है।

674
01:06:10,041 --> 01:06:12,000
मैं तुम्हारे बारे में सब कुछ जानता हूँ।

675
01:06:24,833 --> 01:06:25,833
उसे ले आओ।

676
01:06:28,833 --> 01:06:31,458
आओ फिर। चलो।

677
01:06:31,541 --> 01:06:32,708
चलो।

678
01:06:32,791 --> 01:06:34,583
अपने गंदे हाथ मुझसे दूर रखो।

679
01:06:40,458 --> 01:06:41,833
तो, कैप्टेन...

680
01:06:43,958 --> 01:06:45,250
बड़ा अच्छा लगा।

681
01:06:45,333 --> 01:06:46,625
मुझे नहीं लगा।

682
01:06:51,833 --> 01:06:52,875
ओए, बॉडन।

683
01:06:56,291 --> 01:06:58,291
तुम थोड़ा सोना ले लो।

684
01:06:59,291 --> 01:07:00,625
अपने दल की विधवाओं के लिए।

685
01:07:00,708 --> 01:07:02,083
इसकी बात मत सुनना।

686
01:07:02,166 --> 01:07:03,291
मेरी तरफ़ देखो।

687
01:07:04,083 --> 01:07:05,250
प्लीज़।

688
01:07:05,333 --> 01:07:06,375
और अब...

689
01:07:06,458 --> 01:07:09,000
जान, हमारा दूसरा काम।

690
01:07:10,875 --> 01:07:13,625
तुमने जो धोखा दिया।

691
01:07:14,916 --> 01:07:18,625
उसका हिसाब कैसे बराबर किया जाए?

692
01:07:18,708 --> 01:07:20,458
मैंने वही लिया जिसका मुझे हक था।

693
01:07:20,541 --> 01:07:21,458
हक?

694
01:07:21,541 --> 01:07:22,625
जब तुम मुझे मिली थी,

695
01:07:22,708 --> 01:07:24,458
- तुम एक कमज़ोर सी लड़की थी...
- कमज़ोर कभी नहीं।

696
01:07:24,541 --> 01:07:26,625
...जिसे किसी अंग्रेज़ के कोठे पर

697
01:07:26,708 --> 01:07:29,041
गुलामी की ज़िंदगी गुज़ारनी थी।

698
01:07:29,125 --> 01:07:32,041
पर मैंने तुम पर रहम खाया, तुम्हें बचाया,

699
01:07:32,125 --> 01:07:33,916
तुम्हें ताकतवर बनाया, शक्तिशाली बनाया।

700
01:07:34,625 --> 01:07:35,791
और उसके लिए,

701
01:07:36,541 --> 01:07:39,416
तुमने मेरे सीने पर छुरा भोंका
और मुझे लूटा।

702
01:07:39,500 --> 01:07:40,458
मुझे अफ़सोस है।

703
01:07:41,333 --> 01:07:43,000
मैं तुम्हारे दिल पर मारना चाहती थी।

704
01:07:46,708 --> 01:07:48,708
मैं तुम्हें ठीक से नहीं सिखा पाया।

705
01:07:49,875 --> 01:07:51,291
वह गलती...

706
01:07:52,083 --> 01:07:53,708
जिसका इलाज ज़रूर करूँगा...

707
01:07:55,000 --> 01:07:56,833
तुम्हारे लंगड़े बेटे से।

708
01:07:56,916 --> 01:07:58,416
- नहीं!
- कमीना!

709
01:08:04,500 --> 01:08:05,750
सोना उठाओ!

710
01:08:12,833 --> 01:08:13,708
अर्सल!

711
01:08:34,333 --> 01:08:35,250
बस करो!

712
01:08:53,333 --> 01:08:54,625
रुको।

713
01:08:54,708 --> 01:08:55,541
रुको।

714
01:08:55,625 --> 01:08:56,916
कॉनर! आत्मसमर्पण करती हूँ।

715
01:08:57,000 --> 01:08:57,916
मैं आत्मसमर्पण करती हूँ।

716
01:09:03,291 --> 01:09:04,666
तुम्हारा झगड़ा मुझसे है।

717
01:09:06,791 --> 01:09:07,833
इसे छोड़ दो।

718
01:09:07,916 --> 01:09:10,916
अर्सल, भागो।

719
01:09:11,875 --> 01:09:13,208
तुम जो कहोगे, मुझे मंज़ूर है।

720
01:09:17,750 --> 01:09:19,250
सीने के बीच में।

721
01:09:22,083 --> 01:09:24,000
- वही होगा।
- नहीं!

722
01:09:26,583 --> 01:09:27,833
नहीं!

723
01:09:36,583 --> 01:09:38,041
मेरी आवाज़ सुनो।

724
01:09:41,208 --> 01:09:43,333
मैं तुम्हारे साथ हूँ।

725
01:10:06,541 --> 01:10:07,541
तुम।

726
01:10:12,208 --> 01:10:14,083
तुम्हें लगता है
कि मैं तुम्हें इतनी आसानी से जाने दूँगा?

727
01:10:28,625 --> 01:10:30,291
तुमने मुझे धोखा क्यों दिया?

728
01:10:33,125 --> 01:10:36,083
तुम सोना लेकर क्यों नहीं चले गए?

729
01:10:37,000 --> 01:10:39,833
वह सोना मेरे दल के लिए है।

730
01:10:41,916 --> 01:10:43,333
मैं यहाँ...

731
01:10:44,375 --> 01:10:45,583
तुम्हारे सिर पर रखे गए...

732
01:10:46,458 --> 01:10:47,541
इनाम के लिए आया हूँ।

733
01:10:56,375 --> 01:10:58,041
दूर हटो!

734
01:10:58,666 --> 01:11:00,000
धमाका होने वाला है!

735
01:11:20,333 --> 01:11:21,916
यह सुनो।

736
01:11:23,166 --> 01:11:24,750
टी. एच. माल उतारने-चढ़ाने का काम करता था।

737
01:11:25,250 --> 01:11:26,833
वे यहाँ कैमन ब्रैक पर मिले थे।

738
01:11:28,166 --> 01:11:30,833
वह सोना चुराने के बाद छुपी हुई थी

739
01:11:32,000 --> 01:11:34,916
और कॉनर के दल से बचकर
भागने की कोशिश कर रही थी।

740
01:11:42,541 --> 01:11:44,250
- बारह अगस्त।
- बारह अगस्त।

741
01:11:44,958 --> 01:11:47,083
यह छोटा सा द्वीप जन्नत है।

742
01:11:50,541 --> 01:11:52,791
अब मैं आज़ाद हूँ।

743
01:11:56,875 --> 01:11:59,583
यहाँ, मैं एक नई ज़िंदगी शुरू करूँगी...

744
01:12:00,291 --> 01:12:02,541
और एक नया मकसद तलाशूँगी।

745
01:12:02,625 --> 01:12:04,375
उसने अपना नाम बदलकर अर्सल रखा।

746
01:12:05,083 --> 01:12:06,666
उसका असली नाम क्या है?

747
01:12:10,208 --> 01:12:11,416
इसे पढ़ सकती हो?

748
01:12:13,166 --> 01:12:14,166
नहीं।

749
01:12:42,208 --> 01:12:43,458
कैप्टेन...

750
01:12:44,791 --> 01:12:45,916
यह क्या है?

751
01:12:47,791 --> 01:12:50,708
कैप्टेन, मैंने कहा, यह क्या बकवास है?

752
01:12:52,583 --> 01:12:54,000
हमारा मकसद।

753
01:12:54,750 --> 01:12:57,333
हमारा मकसद सोना लेना था,

754
01:12:58,208 --> 01:12:59,875
जो अब मिट्टी में मिल गया है!

755
01:13:01,458 --> 01:13:04,041
उस औरत को लेकर तुम्हारी घटिया सनक नहीं।

756
01:13:04,125 --> 01:13:06,208
ज़बान संभालकर बात करो, दोस्त।

757
01:13:06,916 --> 01:13:08,625
हमारा सोना खत्म हो गया।

758
01:13:08,708 --> 01:13:10,708
इनाम भी हाथ से गया।

759
01:13:11,250 --> 01:13:13,000
मेरा बेटा नहीं रहा!

760
01:13:13,083 --> 01:13:14,208
सब बेकार में।

761
01:13:15,125 --> 01:13:18,625
और इस पागलपन के लिए,
मैं एक और नाविक की जान

762
01:13:19,291 --> 01:13:21,500
खतरे में नहीं डालूँगा।

763
01:13:22,666 --> 01:13:24,000
पागलपन?

764
01:13:24,083 --> 01:13:26,625
उस नामाकूल ने
तुम्हारा दिमाग खराब कर दिया है।

765
01:13:27,208 --> 01:13:30,000
तुम्हारी सोच पर
पर्दा पड़ गया है, क्वार्टरमास्टर।

766
01:13:31,083 --> 01:13:33,708
- मेरे बेटे को लाओ।
- हाँ।

767
01:13:33,791 --> 01:13:37,250
- सभी मिलकर लाशों को जहाज़ पर ले चलो!
- जल्दी से जाओ।

768
01:13:37,333 --> 01:13:39,541
इन्हें कायदे से दफ़नाना होगा।

769
01:13:39,625 --> 01:13:40,916
मेरे हुक्म का पालन करो।

770
01:13:42,375 --> 01:13:45,750
उसके बाद, मैं बचे हुए दल को इकट्ठा करूँगा

771
01:13:45,833 --> 01:13:48,416
और तय करूँगा कि आगे क्या करना है।

772
01:13:50,458 --> 01:13:52,291
यह काम यहीं खत्म होता है।

773
01:13:58,375 --> 01:13:59,708
तो यह विद्रोह है।

774
01:14:02,083 --> 01:14:03,125
इसकी सज़ा...

775
01:14:03,958 --> 01:14:05,416
साफ़ है।

776
01:14:08,041 --> 01:14:12,041
इतने साल साथ गुज़ारे,
मुझे पीठ में गोली मारने के लिए?

777
01:14:29,750 --> 01:14:33,333
अपने पूर्वजों के पास चले जाओ।

778
01:14:52,458 --> 01:14:58,625
हमारे प्यारे क्वार्टरमास्टर
ब्लडी मैरी की असली कीमत नहीं समझ पाए।

779
01:14:59,541 --> 01:15:02,583
डकैती का सुनहरा युग समाप्त हुआ।

780
01:15:03,541 --> 01:15:05,625
हम जैसों के साथ धोखा हुआ है।

781
01:15:07,500 --> 01:15:10,833
हम जो राजा और देश के लिए खून बहाते थे...

782
01:15:12,416 --> 01:15:14,666
अब हमें अपराधी समझा जाता है।

783
01:15:18,458 --> 01:15:20,041
हमने उनके खज़ाने भरे,

784
01:15:20,916 --> 01:15:22,750
उनके देश बसाए।

785
01:15:24,041 --> 01:15:25,125
पर, अफ़सोस,

786
01:15:26,625 --> 01:15:30,250
उनकी आधुनिक दुनिया
हमारे तौर-तरीकों से सहमत नहीं है।

787
01:15:31,666 --> 01:15:33,375
पर घबराओ मत।

788
01:15:36,083 --> 01:15:37,833
मुझे जो इनाम चाहिए...

789
01:15:38,666 --> 01:15:40,875
वह किसी भी सोने से बढ़कर है।

790
01:15:46,583 --> 01:15:49,250
{\an8}मेरे पास तीन साम्राज्यों का आदेश है,

791
01:15:49,333 --> 01:15:51,666
जो ब्लडी मैरी को पकड़ने वालों को

792
01:15:51,750 --> 01:15:53,625
ज़िंदगी भर के लिए माफ़ कर देंगे।

793
01:15:55,708 --> 01:15:57,375
और भागने की ज़रूरत नहीं,

794
01:15:57,458 --> 01:15:58,833
टुकड़े उठाकर खाने की ज़रूरत नहीं।

795
01:15:58,916 --> 01:16:02,625
कानून हमारे सारे अपराध माफ़ कर देगा

796
01:16:03,416 --> 01:16:04,375
और साथ में...

797
01:16:05,125 --> 01:16:07,208
पुराने विजेताओं की तरह
समंदर में तैरने का अधिकार।

798
01:16:07,291 --> 01:16:09,958
मैंने यह शपथ ली है।

799
01:16:17,833 --> 01:16:18,750
लेकिन...

800
01:16:23,166 --> 01:16:24,875
क्या तुम लोग शपथ लेते हो?

801
01:16:26,250 --> 01:16:29,583
क्या हम समंदर में भटके हुए

802
01:16:29,666 --> 01:16:31,166
लोग हैं?

803
01:16:32,000 --> 01:16:33,750
या फिर हम एक सोच हैं,

804
01:16:34,333 --> 01:16:38,416
जिसका फ़ौलाद जैसा हाथ है,
जिसका एक ही कैप्टेन है

805
01:16:38,500 --> 01:16:41,750
जो तुम्हारी भटकी हुई आत्माओं को
मकसद देता है?

806
01:16:41,833 --> 01:16:43,083
हाँ!

807
01:16:43,166 --> 01:16:44,041
लिबेर्टिस!

808
01:16:44,125 --> 01:16:45,833
लिबेर्टिस!

809
01:16:45,916 --> 01:16:47,958
- लिबेर्टिस!
- लिबेर्टिस!

810
01:16:49,583 --> 01:16:50,583
चलो!

811
01:16:50,666 --> 01:16:55,708
लिबेर्टिस! लिबेर्टिस!

812
01:16:59,875 --> 01:17:02,083
आगे लंबी रात के लिए!

813
01:17:06,375 --> 01:17:07,208
मुझे माफ़ करना।

814
01:17:08,666 --> 01:17:10,208
माँ, रम।

815
01:17:25,083 --> 01:17:26,166
क्या हुआ?

816
01:17:30,875 --> 01:17:31,958
मैंने तुम्हें निराश किया।

817
01:17:34,375 --> 01:17:35,375
नहीं।

818
01:17:42,208 --> 01:17:45,125
तुम्हारे पिता नहीं रहे।

819
01:18:14,166 --> 01:18:15,416
कैप्टेन!

820
01:18:15,500 --> 01:18:17,625
डटे रहो, लड़को।

821
01:18:19,291 --> 01:18:22,333
मेरे भी नर्क में तुम्हारे जितने दोस्त हैं।

822
01:18:35,708 --> 01:18:36,958
वे हमें ढूँढ़ निकालेंगे...

823
01:18:38,250 --> 01:18:39,833
और वे हमें मार डालेंगे।

824
01:18:48,041 --> 01:18:50,250
क्या सच में तुमने
ये सारे भयानक काम किए थे?

825
01:18:54,750 --> 01:18:55,791
हाँ।

826
01:18:57,000 --> 01:18:58,541
मेरे बारे में सब सच कहते हैं।

827
01:18:59,250 --> 01:19:00,250
और उससे भी बदतर हूँ।

828
01:19:04,750 --> 01:19:05,750
शायद।

829
01:19:07,791 --> 01:19:11,791
पर तुम एक माँ और एक बहन भी हो।

830
01:19:13,000 --> 01:19:15,791
और इस वक्त, हमें तुम्हारी हर वह बात चाहिए...

831
01:19:16,750 --> 01:19:18,583
वरना हम यह रात नहीं काट पाएँगे।

832
01:19:24,041 --> 01:19:25,583
यह तुम्हारा असली नाम है?

833
01:19:33,083 --> 01:19:35,291
उसने तुमसे सब कुछ छीन लिया।

834
01:19:41,583 --> 01:19:43,500
अब उसे वापस लेने का समय है।

835
01:19:52,833 --> 01:19:56,333
वे कभी न कभी
इन गुफ़ाओं तक पहुँच ही जाएँगे।

836
01:19:57,166 --> 01:19:59,291
हमें पौ फटने तक बचना है

837
01:19:59,375 --> 01:20:00,916
और फिर संकेत वाले ढेर को जलाना होगा।

838
01:20:01,583 --> 01:20:03,041
अभी क्यों न जलाएँ?

839
01:20:03,125 --> 01:20:06,916
ब्रिटिश नेवी को दिन में
धुएँ का आसानी से पता चल जाएगा।

840
01:20:07,000 --> 01:20:09,000
अगर वे समय पर ना पहुँच पाए?

841
01:20:09,083 --> 01:20:11,583
हम सब छोटी कश्ती में बचकर निकल सकते हैं।

842
01:20:12,875 --> 01:20:14,791
अगर मैं भागी तो कॉनर पीछा करेगा।

843
01:20:16,041 --> 01:20:19,750
इसका एक ही अंत हो सकता है,
रेत पर उसका खून बहेगा या मेरा।

844
01:20:23,291 --> 01:20:25,750
तुम यहीं रहो। मुझे तैयारी करनी है।

845
01:20:30,500 --> 01:20:32,375
तुम्हें सब कुछ
अकेले करने की ज़रूरत नहीं है।

846
01:20:33,666 --> 01:20:34,541
हाँ, माँ।

847
01:20:43,125 --> 01:20:45,750
मैं जैसा कहूँ, वैसा ही करो।
उल्टा जवाब नहीं सुनना।

848
01:20:45,833 --> 01:20:47,000
मैं कभी उल्टा जवाब नहीं देती।

849
01:20:47,083 --> 01:20:48,625
अभी भी उल्टा जवाब ही दे रही हो।

850
01:20:49,916 --> 01:20:51,333
सुनो।

851
01:20:53,833 --> 01:20:56,125
इस जगह को एक किले की तरह तैयार किया था,
हमारे परिवारों को...

852
01:20:57,083 --> 01:21:00,083
बचाने के लिए, अगर कभी अतीत मुड़कर आए तो।

853
01:21:02,916 --> 01:21:05,083
मैं इस टीले का चप्पा-चप्पा जानती हूँ।

854
01:21:06,000 --> 01:21:09,166
हर सुरंग, हर तंग हिस्सा।

855
01:21:11,750 --> 01:21:12,916
झाँसा देकर अंदर लाएँगे।

856
01:21:14,500 --> 01:21:15,625
उन्हें अलग करेंगे।

857
01:21:16,541 --> 01:21:18,541
और तब तक रुकेंगे
जब तक कॉनर पर साफ़ निशाना ना हो।

858
01:21:23,041 --> 01:21:27,625
आज रात तुम्हें सिपाही बनना है।

859
01:21:31,041 --> 01:21:32,083
उनका ध्यान भटकाएँगे...

860
01:21:33,041 --> 01:21:34,333
हिफ़ाज़त करेंगे...

861
01:21:35,791 --> 01:21:36,708
खत्म करेंगे।

862
01:21:43,916 --> 01:21:45,875
वे ब्लडी मैरी की तलाश में आए हैं।

863
01:21:47,625 --> 01:21:49,666
खून तो ज़रूर बहेगा।

864
01:21:58,625 --> 01:21:59,791
बेल पर खून है।

865
01:22:01,541 --> 01:22:02,666
कैप्टन को पकड़ो।

866
01:22:09,750 --> 01:22:11,625
ज़िंदी या मुर्दा, दोस्तो।

867
01:22:14,708 --> 01:22:16,375
अगर कुछ हुआ,

868
01:22:16,458 --> 01:22:19,666
तो छोटी कश्ती लेकर बड़े द्वीप तक जाना।

869
01:22:19,750 --> 01:22:21,375
ब्रिटिश रेजिमेंट को ढूँढ़ना।

870
01:22:21,458 --> 01:22:23,375
- माँ, मुझे कश्ती चलाना नहीं आता।
- हाँ, आता है।

871
01:22:23,458 --> 01:22:25,416
तुम चार्ट को समझते हो। प्रवाह को समझते हो।

872
01:22:26,791 --> 01:22:28,458
समंदर का कुछ नहीं पता।

873
01:22:30,916 --> 01:22:31,833
मेरी बात सुनो, बेटा।

874
01:22:32,666 --> 01:22:35,291
तुमने खड़े होने से पहले, तैरना सीखा था।

875
01:22:35,375 --> 01:22:36,875
तुम जन्मगत नाविक हो।

876
01:22:39,375 --> 01:22:40,583
हमें कुछ नहीं होगा।

877
01:22:46,750 --> 01:22:48,750
जब सब ठीक होगा, तो मैं ढेर को आग लगाऊँगी।

878
01:22:55,833 --> 01:22:58,208
ढूँढ़ो। वह यहीं कहीं है।

879
01:23:03,125 --> 01:23:04,458
चलो!

880
01:23:19,041 --> 01:23:20,375
उस चरखी को घुमाओ।

881
01:23:36,750 --> 01:23:37,625
इसे खोलो।

882
01:23:38,666 --> 01:23:39,500
तैयार हो?

883
01:23:46,875 --> 01:23:48,875
तुम्हें देख लिया।

884
01:23:52,541 --> 01:23:54,875
कौवे का घोंसला! बचकर निकलने ना पाए!

885
01:23:54,958 --> 01:23:56,250
तुम कमीने खेलना चाहते हो?

886
01:23:56,333 --> 01:23:58,541
चलो! चलो!

887
01:24:00,000 --> 01:24:02,583
हमें चलना होगा। हमें चलना चाहिए। चलो।

888
01:24:02,666 --> 01:24:03,500
चलो!

889
01:24:19,583 --> 01:24:21,375
बंदूकें दोबारा भरो!

890
01:24:22,291 --> 01:24:23,666
- तैयार हैं!
- चलो!

891
01:24:33,541 --> 01:24:34,708
तैयार हैं!

892
01:24:38,458 --> 01:24:39,291
तैयार हैं!

893
01:24:43,000 --> 01:24:44,833
कौवे के घोंसले पर नज़र रखो।

894
01:24:44,916 --> 01:24:45,750
तैयार हैं।

895
01:25:14,250 --> 01:25:15,541
मैं यहीं हूँ।

896
01:25:16,208 --> 01:25:18,750
आओ और मौत को गले लगाओ।

897
01:25:28,000 --> 01:25:29,958
- चलो।
- और माँ?

898
01:25:30,625 --> 01:25:32,000
मेरी तरफ़ देखो।

899
01:25:46,750 --> 01:25:48,166
इधर आ, कमीनी!

900
01:25:51,541 --> 01:25:53,375
हाँ।

901
01:25:57,166 --> 01:25:58,208
जाओ!

902
01:26:05,500 --> 01:26:06,375
आइज़ेक।

903
01:26:35,416 --> 01:26:37,375
चलो।

904
01:26:37,458 --> 01:26:39,458
- छोटी कश्ती चालू करो। मैं अभी आई।
- नहीं।

905
01:26:39,541 --> 01:26:41,750
प्लीज़ जाओ, आइज़ेक। जाओ, प्लीज़।

906
01:26:49,041 --> 01:26:50,833
हमारी जोड़ी कमाल की है ना?

907
01:26:55,333 --> 01:26:57,250
तुम्हारा बेटा इसी तरह चिल्लाया था।

908
01:26:57,333 --> 01:26:58,541
इधर आ!

909
01:27:25,708 --> 01:27:30,875
यह तुम्हारा नहीं है।

910
01:27:39,458 --> 01:27:40,625
यहाँ बहुत अंधेरा है।

911
01:28:01,416 --> 01:28:02,750
मैरी!

912
01:28:03,708 --> 01:28:04,708
रुक जाओ...

913
01:28:24,166 --> 01:28:25,416
शानदार।

914
01:28:27,000 --> 01:28:29,208
बहुत ही शानदार।

915
01:28:32,291 --> 01:28:34,166
अब बस हम बचे हैं, मेरी जान।

916
01:28:41,875 --> 01:28:44,791
रौशनी में आओ।

917
01:28:46,875 --> 01:28:50,875
समुद्री डाकुओं की तरह
हिसाब बराबर करते हैं।

918
01:28:50,958 --> 01:28:53,208
मौत या आत्मसमर्पण।

919
01:29:13,750 --> 01:29:15,541
बुआ, देखो।

920
01:29:20,958 --> 01:29:22,041
उन्होंने कर दिखाया।

921
01:29:53,458 --> 01:29:55,083
हवा में धुआँ है।

922
01:29:57,250 --> 01:30:00,250
मुझे उम्मीद थी
कि सेना में तुम्हीं आखिरी बचोगे।

923
01:30:08,000 --> 01:30:09,000
उन्हें आने दो।

924
01:30:10,291 --> 01:30:13,250
उन्हें एक ऐसा द्वीप मिलेगा
जहाँ एक वांछित अपराधी छुपा हुआ है,

925
01:30:14,916 --> 01:30:18,666
और एक बहादुर दल
उसे सज़ा देते हुए मारा गया।

926
01:30:30,333 --> 01:30:31,541
दर्द होता है, हाँ?

927
01:31:04,791 --> 01:31:05,625
दर्द होता है, हाँ?

928
01:31:38,666 --> 01:31:39,750
आत्मसमर्पण कर दो।

929
01:31:41,250 --> 01:31:42,208
कभी नहीं।

930
01:32:28,375 --> 01:32:29,708
आत्मसमर्पण कर दो।

931
01:32:36,833 --> 01:32:39,166
सीने के बीच में।

932
01:32:48,875 --> 01:32:50,083
जन्नत तुम पर...

933
01:32:51,083 --> 01:32:52,583
रहम खाए।

934
01:33:32,625 --> 01:33:34,083
मेरी मैरी।

935
01:33:57,583 --> 01:33:58,583
अर्सल!

936
01:34:00,000 --> 01:34:01,000
खड़ा हो पाओगी?

937
01:34:01,583 --> 01:34:02,791
सब ठीक है।

938
01:34:04,041 --> 01:34:05,500
हाँ, सब ठीक है। अच्छा।

939
01:34:08,666 --> 01:34:12,291
सब ठीक है। मैं हूँ ना। सब ठीक है।

940
01:34:13,416 --> 01:34:14,416
शुक्रिया।

941
01:34:16,375 --> 01:34:17,958
तुम मेरी बहन हो।

942
01:34:20,750 --> 01:34:21,750
तुम ठीक हो?

943
01:34:23,000 --> 01:34:24,041
अर्सल।

944
01:34:30,500 --> 01:34:31,500
मरियम।

945
01:34:33,708 --> 01:34:36,333
मेरा नाम मरियम है।

946
01:35:36,583 --> 01:35:40,583
मेरी कश्ती बंदरगाह में है

947
01:35:41,458 --> 01:35:45,375
मेरी रूह खाड़ी में है

948
01:35:46,375 --> 01:35:49,875
और दोनों ही

949
01:35:50,583 --> 01:35:54,666
तड़के-तड़के निकलेंगे

950
01:35:56,291 --> 01:35:59,916
लेकिन मुझे पकड़े रहना

951
01:36:00,625 --> 01:36:05,458
तड़के तक, दिन तक

952
01:36:06,416 --> 01:36:10,708
और तुम्हारे दिल की गहराई में

953
01:36:11,375 --> 01:36:14,750
मैं रहूँगी

954
01:36:21,166 --> 01:36:25,458
तुम्हारी चिट्ठियों की खुशबू

955
01:36:26,375 --> 01:36:30,583
मेरे ये शब्द

956
01:36:32,250 --> 01:36:36,833
समय और वक्त के साथ

957
01:36:36,916 --> 01:36:41,375
सब मिट जाएँगे

958
01:36:43,583 --> 01:36:48,250
लेकिन मुझे पकड़े रहना

959
01:36:48,333 --> 01:36:53,291
तड़के तक, दिन तक

960
01:36:54,250 --> 01:36:58,500
और तुम्हारे दिल की गहराई में

961
01:36:59,375 --> 01:37:03,000
मैं रहूँगी

962
01:41:36,333 --> 01:41:38,333
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

963
01:41:38,416 --> 01:41:40,416
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी










